——– www.darshmedianews.com ——– आपकी आवाज, आपकी खबर

राहुल गांधी ने किया गर्लफ्रेंड को लेकर बड़ा खुलासा, सोनिया राजीव के रिश्ते पर क्या बोल गए राहुल

Rahul Gandhi makes a major revelation about his girlfriend; what did he say regarding the relationship between Sonia and Rajiv?

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। इस बार मामला किसी राजनीतिक मुद्दे या सरकार के खिलाफ आरोपों का नहीं, बल्कि उनके माता-पिता राजीव गांधी और सोनिया गांधी की निजी जिंदगी और उनके अपने प्रेम संबंधों से जुड़ा है। दरअसल, 16 नवंबर 2026 को दिल्ली में सोनिया गांधी की पुस्तक Belonging: A Journey of Love के विमोचन कार्यक्रम में राहुल गांधी ने अपने परिवार से जुड़े कई ऐसे किस्से साझा किए, जिन पर अब राजनीतिक बहस छिड़ गई है।

 

 

राहुल गांधी ने अपने माता-पिता के रिश्ते का जिक्र करते हुए बताया कि उनके घर में हर बार खाने की मेज पर पापा यानी राजीव गांधी बैठते थे और मम्मी यानी सोनिया गांधी उनकी गोद में बैठा करती थीं। राहुल ने कहा कि बचपन में उन्हें लगता था कि हर घर में ऐसा ही होता होगा। लेकिन जब वह अपने दोस्तों के घर जाते थे और उनके माता-पिता को इस तरह नहीं देखते थे तो वह दोस्तों से पूछते थे कि उनकी मां उनके पिता की गोद में क्यों नहीं बैठतीं? राहुल के इस बयान पर भाजपा नेताओं ने सवाल उठाए और इसे सार्वजनिक मंच पर पारिवारिक निजी जीवन का अनावश्यक खुलासा बताया।

Rahul Gandhi makes a major revelation about his girlfriend; what did he say regarding the relationship between Sonia and Rajiv?

लेकिन राहुल यहीं नहीं रुके। उन्होंने अपने कॉलेज के दिनों की गर्लफ्रेंड का भी जिक्र किया। राहुल ने बताया कि जब वह कैम्ब्रिज में पढ़ते थे, तब एक बार अपनी गर्लफ्रेंड को उस रेस्टोरेंट में लेकर गए थे, जहां उनके माता-पिता पहली बार मिले थे। यह रेस्टोरेंट कैम्ब्रिज का वर्सिटी रेस्टोरेंट था। बाद में जब पत्रकारों ने उनकी गर्लफ्रेंड के बारे में पूछा तो राहुल ने मुस्कुराते हुए कहा, वह अब मेरी दोस्त हैं।

राहुल ने अपनी मां के संघर्षों का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि सोनिया गांधी चार बार कैंसर से जूझ चुकी हैं और उन्होंने कभी अपनी मां को डरते या हार मानते नहीं देखा।

विवाद बढ़ने पर राहुल ने भाजपा और आरएसएस समर्थकों पर निशाना साधते हुए कहा कि डर, गुस्से और नफरत ने उनके दिलों में ऐसी जगह बना ली है कि वे प्यार को महसूस और व्यक्त नहीं कर पा रहे हैं।

दरअसल, विवाद की वजह सिर्फ राहुल का बयान नहीं, बल्कि उसके राजनीतिक और सामाजिक मायने हैं। भाजपा इसे पारिवारिक मर्यादा से जोड़कर सवाल उठा रही है, जबकि कांग्रेस समर्थकों का कहना है कि राहुल ने अपने माता-पिता के प्रेम और पारिवारिक रिश्तों को सहजता से साझा किया है। सवाल यह है कि क्या सार्वजनिक जीवन में रहने वाले नेताओं के निजी पारिवारिक किस्से भी राजनीतिक विवाद का विषय बनने चाहिए?

 

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)