
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में आरोपी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला की सजा पर फैसला सुनाया गया। अदालत ने फैसला सुनाते हुए दोनों आरोपियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है।
मेरठ के चर्चित नीले ड्रम हत्याकांड में सजा का ऐलान हो गया है, इस हत्याकांड की दोषी मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा हुई है. जिला जेल से दोनों आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया था। कोर्ट ने पति की हत्या कर उसके शव को नीले ड्रम में छिपाने के आरोपी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल को लेकर फांसी की सजा का ऐलान कर दिया है।

मुस्कान ने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर मार्च, 2025 में अपने पति सौरभ राजपूत की हत्या कर दी थी। इस घटना से देशभर में सनसनी फैल गई थी।मुकदमे की सुनवाई 126 पेशियों के बाद पूरी हुई और अभियोजन पक्ष ने 22 गवाहों से पूछताछ की। जिला शासकीय अधिवक्ता केके चौबे ने बताया कि जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा की अदालत ने यह फैसला सुनाया। केके चौबे ने बताया कि साहिल और मुस्कान जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये अदालत के सामने पेश हुए। इसके बाद सजा पर बहस और दोषियों को अपना पक्ष रखने का मौका देने के लिए सुनवाई हुई।
मुस्कान और साहिल ने रखा अपना पक्ष
कोर्ट में सुनवाई के दौरान जज ने दोनों से पूछा कि वे सजा के संबंध में कुछ कहना चाहते हैं या नहीं। जेल प्रशासन के मुताबिक, मुस्कान और साहिल को अलग-अलग पेश किया गया और दोनों ने अपना पक्ष रखा। वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया कि सुनवाई संक्षिप्त रही।वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने बताया कि अदालत ने दोनों से विभिन्न बिंदुओं पर सवाल किए, जिनमें फॉरेंसिक रिपोर्ट से जुड़े सवाल भी शामिल थे। हालांकि, उन्होंने सवालों का विस्तृत ब्यौरा साझा करने से इनकार किया।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad











Leave a Reply