
यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब CJP और विपक्ष, SIR प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
नई दिल्ली : कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरभ दास और आशुतोष रांका, जिन्हें जंतर-मंतर पर अतिक्रमण के आरोप में एहतियाती तौर पर गिरफ्तार किया गया था, उन दोनों को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अजिंक्य शिंदे के साथ सौरभ दास पर जमानत का उल्लंघन और लोक अधिकारी के कार्य में बाधा डालने सहित कई आरोप लगाए गए हैं। तीनों नेताओं को बुधवार करीब 8 बजे दिल्ली के संसद मार्ग स्थित मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया।
CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने ट्विटर पर एक पोस्ट में बताया कि आशुतोष रांका और सौरभ दास को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस कार्रवाई की आलोचना करते हुए अभिजीत दिपके ने सरकार पर असहमति को दबाने का आरोप लगाया।

सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने एक्स पर लिखा है, ”आशुतोष और सौरव को पाँच दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उनका कसूर? जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराना चाहते थे ।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad










Leave a Reply