
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण का स्तर ‘खराब’ श्रेणी (AQI 244) में पहुंचने के बाद 21 अक्टूबर 2026 से CAQM (वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग) द्वारा जीआरएपी-1 (GRAP-1) लागू कर दिया गया है।
हवा की गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में पहुंचने के बाद CAQM ने बुधवार को दिल्ली-NCR में (GRAP के तहत पहले चरण के उपाय लागू कर दिए हैं। CAQM ने एक बयान में कहा कि 20 अक्टूबर को दिल्ली का AQI 179 (‘मध्यम’ श्रेणी) था, जो 21 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे बढ़कर 244 (‘खराब’ श्रेणी) हो गया है।इसमें आगे कहा गया है कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग और ‘इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मेटियोरोलॉजी’ के पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में भी AQI के ‘खराब’ श्रेणी में ही बने रहने की संभावना है।GRAP-1 के तहत कई पाबंदियां लगाई गई हैं. इनमें होटलों, रेस्तरां और खुली खाने-पीने की जगहों पर तंदूर में ईंधन के तौर पर कोयले और लकड़ी के इस्तेमाल पर रोक शामिल है, साथ ही, डीजल जनरेटर का इस्तेमाल केवल आपातकालीन या बहुत जरूरी स्थितियों में ही करने की अनुमति दी गई है।

GRAP -1 के मुख्य नियम और पाबंदियां
होटल और ढाबे: रेस्टोरेंट, होटल और ढाबों के तंदूर में कोयले और लकड़ी के इस्तेमाल पर पूरी रोक रहेगी।
डीजल जनरेटर: डीजल जनरेटर (DG Sets) के इस्तेमाल पर पाबंदी रहेगी, इसे केवल आपातकालीन या जरूरी परिस्थितियों में ही चलाया जा सकेगा।
निर्माण और तोड़फोड़: निर्माण स्थलों पर धूल को रोकने के नियम कड़ाई से पालन करने होंगे और एंटी-स्मॉग गन का इस्तेमाल जरूरी होगा। बालू, गिट्टी और सीमेंट जैसी सामग्री को ढककर ले जाना अनिवार्य होगा।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad














Leave a Reply