——– www.darshmedianews.com ——– आपकी आवाज, आपकी खबर

छठ महापर्व पर लाखों श्रद्धालुओं ने डूबते सूर्य को संध्या अर्घ्य दिया।

चार दिवसीय छठ महापर्व के तीसरे और मुख्य दिन आज देशभर के नदी घाटों, तालाबों और जलाशयों पर श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी (डूबते) सूर्य को संध्या अर्घ्य दिया।

छठ पर्व पर व्रती महिलाओं और पुरुषों ने कमर तक पानी में खड़े होकर डूबते सूर्य को बांस की टोकरी में भरे ठेकुआ, मौसमी फल, गन्ना और दीपों के साथ अर्घ्य अर्पित किया।

देशभर में आज छठ महापर्व पर लाखों श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्य देव की पूजा अर्चना किया अगल अलग राज्यों में छठ पर्व पर अलग ही नजारा देखने को मिला ।

उत्तर प्रदेश अयोध्या के सरयू घाट और लखनऊ के घाटों पर भारी जनसमूह उमड़ा; मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी छठ पूजा कार्यक्रम में शिरकत की।

पटना सहित पूरे राज्य में छठ की धूम है, जहां विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक आयोजनों में नेताओं ने भी हिस्सा लिया।

प्रसिद्ध जुहू बीच पर हजारों उत्तर भारतीय और स्थानीय श्रद्धालुओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया, जिसके लिए बीएमसी और पुलिस द्वारा कड़े इंतजाम किए गए हैं। कल सोमवार सुबह (सप्तमी तिथि को) उदीयमान (उगते) सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा, जिसके बाद चार दिवसीय महापर्व का समापन होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर देशवासियों को छठ महापर्व के संध्या अर्घ्य की शुभकामनाएं दीं और प्रकृति-पूजन के इस पर्व पर समाज में सद्भाव की कामना की।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)