——– www.darshmedianews.com ——– आपकी आवाज, आपकी खबर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ में जवानों के साथ मनाई दिवाली

रायपुर – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस वर्ष अपनी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में तैनात सुरक्षा बलों और जवानों के साथ दीपावली का पावन पर्व मनाया। प्रधानमंत्री मोदी बस्तर पहुंचकर वहां तैनात कोबरा और अन्य सुरक्षा बलों के जवानों को मिठाई खिलाई और उनका हौसला बढ़ाया। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह इस क्षेत्र से नक्सलवाद के पूरी तरह खत्म होने के बाद पहली दिवाली है और आज देश का हर जिला नक्सल मुक्त हो चुका है।

प्रधानमंत्री मोदी में अपने भाषण में नक्सलवाद के खात्मे के लिए जवानों के योगदान की सराहना की और इसे इस क्षेत्र में नक्सलवाद के खात्मे के बाद पहली दिवाली बताया।

कभी नक्सलवाद का सबसे बड़ा गढ़ माने जाने वाले इस क्षेत्र में सुरक्षा बलों के पराक्रम और योगदान को सराहते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आपके बलिदानों और अटूट निष्ठा की वजह से ही हमने यहां से नक्सलवाद के आतंक को पूरी तरह खत्म किया है। उन्होंने कहा कि इस इलाके से नक्सलवाद के खात्मे के बाद यह पहली दिवाली है।

बस्तर में सुरक्षाबलों के साथ दीवाली मनाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ऐतिहासिक एलान किया है। उन्होंने 2026 की दीपावली को अभूतपूर्व बताते हुए कहा कि यह पहला मौका है जब देश ने दशकों से चले आ रहे नक्सलवाद और माओवादी आतंक के खिलाफ निर्णायक जीत हासिल कर ली है।

प्रधानमंत्री बनने के बाद साल 2014 से ही पीएम मोदी हर साल देश के अलग-अलग बॉर्डर या संवेदनशील इलाकों में सेना और सुरक्षा बलों के साथ दिवाली मनाते आ रहे हैं। इससे पिछले साल 2025 में उन्होंने गोवा-कारवार तट पर INS विक्रांत पर नौसेना के जवानों के साथ दिवाली मनाई थी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)