
रायपुर – केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज एक दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे नवा रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव समापन समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए। इससे पहले उन्होंने विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण से प्रदेश की विभूतियों का सम्मान किया।

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल के सदस्य, सांसद, विधायक और भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी कार्यक्रम में मौजूद रहे, इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह का वितरण किया गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य अलंकरण समारोह में प्रदेश की कई हस्तियों को सम्मान किया।

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव समापन समारोह के मौके पर अमित शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे विकसित और संवारने का काम कर रहे है। उन्होंने छत्तीसगढ़ की जनता और विशेष रूप से आदिवासी भाइयों-बहनों को बधाई दी और कहा कि अब छत्तीसगढ़ नक्सलवाद के खतरे से पूरी तरह मुक्त होकर विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। इसके लिए उन्होंने सीएपीएफ (CAPF) और छत्तीसगढ़ पुलिस के प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस शासन के पांच दशकों में बस्तर तक बुनियादी सुविधाएं नहीं पहुंच पाईं, जबकि वर्तमान सरकार में हर क्षेत्र में विकास पहुंच रहा है। इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त भी जारी किया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का स्वागत करते हुए उनके व्यस्त समय में से समय निकालकर समारोह में शामिल होने के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने इस वर्ष के राज्योत्सव को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह पहला मौका है जब छत्तीसगढ़ नक्सल मुक्त माहौल में राज्य स्थापना दिवस मना रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आशीर्वाद और मार्गदर्शन से बस्तर क्षेत्र जो दशकों से नक्सलवाद से ग्रस्त था, अब वहां तेजी से विकास किया जाएगा।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad










Leave a Reply