रायपुर। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर सम्मक्का सागर बांध परियोजना की मंजूरी प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए सहयोग मांगा।
रेवंत रेड्डी ने बताया कि मुलुगु जिले के तुपकुलागुडेम में गोदावरी नदी पर निर्मित यह बांध 6.94 टीएमसी जल भंडारण क्षमता वाला है। यह परियोजना तेलंगाना के पिछड़े और आदिवासी बहुल क्षेत्रों में सिंचाई और पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिहाज से महत्वपूर्ण है।

मुलाकात के दौरान रेवंत रेड्डी ने जलमग्न होने वाली भूमि के मुआवजे और प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराने की तत्परता भी जताई।
उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सकारात्मक प्रतिक्रिया और परियोजना की मंजूरी प्रक्रिया में तेजी लाने के आश्वासन के लिए आभार व्यक्त किया।

प्रमुख तथ्य:
– परियोजना: सम्मक्का सागर बांध
– स्थान: तुपकुलागुडेम, मुलुगु जिला, तेलंगाना
– नदी: गोदावरी- जल भंडारण क्षमता: 6.94 टीएमसी-
प्रमुख उद्देश्य: सिंचाई और पेयजल आपूर्ति
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad











Leave a Reply