नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने कार्रवाई तेज करने का फैसला किया है। इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को प्रदूषण नियंत्रण के लिए सख्त निगरानी और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

बैठक में सड़क की धूल, निर्माण कार्यों से होने वाले प्रदूषण और वाहनों से निकलने वाले धुएं पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए।
सरकार ने एक दिन पहले ही PUC जांच केंद्रों को आधुनिक बनाने के लिए ₹5 करोड़ की मंजूरी दी है। इसका उद्देश्य वाहनों से होने वाले प्रदूषण की जांच व्यवस्था को अधिक प्रभावी और आधुनिक बनाना है।
सरकार का कहना है कि ओ री दिल्ली की हवा को साफ करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और प्रदूषण नियंत्रण के मामले में न तो काम की रफ्तार कम होगी और न ही कार्रवाई में कोई ढिलाई बरती जा रही हैं।
इस उच्चस्तरीय बैठक में कैबिनेट सहयोगी मनजिंदर सिंह सिरसा, डॉ. पंकज कुमार सिंह और संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad















Leave a Reply