
नई दिल्ली – कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ (बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव) का 16 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के आईटीसी मौर्य होटल में भव्य विमोचन किया।
यह एक संस्मरण है जिसमें सोनिया गांधी ने अपने जीवन के सफर, प्यार, परिवार, चुनौतियों और इंदिरा गांधी तथा राजीव गांधी से जुड़ी यादों को साझा किया है। यह पुस्तक HarperCollins India द्वारा प्रकाशित की गई है। सोनिया गांधी की पुस्तक का विमोचन से पहले राजनीतिंक गलियारे में खूब हलचल है। बीजेपी सरकार इस पुस्तक को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दे रहे है।

सोनिया गांधी के पुस्तक विमोचन के कार्यक्रम में राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, डिंपल यादव, फारूक अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती, कैप्टन अमरिंदर सिंह, और कई राज्यों के मुख्यमंत्री व नेता मौजूद रहे।
सोनिया गांधी ने किताब लिखने का कारण बताते हुए कहा कि मैंने सोचा कि शायद यह अपनी भावनाओं को सामने लाने का एक तरीका हो सकता है. मैं अपने परिवार के बारे में जो कुछ जानती हूं, उसे साझा कर सकती हूं.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad














Leave a Reply