——– www.darshmedianews.com ——– आपकी आवाज, आपकी खबर

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा कई अहम कार्यक्रम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 22 और 23 अक्टूबर 2026 को छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रायपुर के लोक भवन में पूज्य माता साहिब हासी देवी जी की 200वीं जयंती के अवसर पर 200 रुपये का विशेष स्मारक सिक्का और डाक टिकट जारी करेंगी। वे नुआखाई त्योहार के अवसर पर आयोजित ‘सेवा सम्मान पर्व’ और ‘युवा प्रबोधन’ कार्यक्रमों में शामिल होंगी। इसके अलावा बुढ़ापारा स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में भी विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए 2000 से ज्यादा जवान तैनात किए जाएंगे। आईजी, डीआईजी समेत सभी रैंक के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए दूसरे शहरों से भी पुलिस बल बुलाया गया है।

कल बस्तर दशहरे के मुरिया दरबार में होंगी शामिल

राष्ट्रपति शुक्रवार को एकदिवसीय प्रवास पर जगदलपुर जाएंगी। वहां वे बस्तर दशहरे की ऐतिहासिक परंपरा से जुड़े सिरहासार भवन में आयोजित मुरिया दरबार में शामिल होंगी। राष्ट्रपति लालबाग मैदान में आयोजित आमसभा को भी संबोधित करेंगी।

कैसा होगा 200 का स्मारक

सिक्काशदाणी दरबार की पीठाधीश माता साहिब हासी देवी की 200वीं जयंती पर जारी होने वाला स्मारक सिक्का 35 ग्राम वजनी और 44 मिलीमीटर व्यास का गोलाकार होगा। इसमें 50% चांदी, 40% तांबा, 5% निकल और 5% जस्ता होगा।सिक्के के एक तरफ अशोक स्तंभ का सिंह शीर्ष और उसके नीचे ‘सत्यमेव जयते’ अंकित होगा। दूसरी तरफ माता साहिब हासी देवी का चित्र होगा। इस पर उनका नाम देवनागरी और अंग्रेजी दोनों लिपियों में लिखा रहेगा।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)