योकोसुका जापान। भारत और जापान के बीच समुद्री एवं रक्षा सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल देखने को मिली। भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइज़ुमी के साथ योकोसुका स्थित जापान मैरीटाइम सेल्फ-डिफेंस फोर्स (JMSDF) नौसेना बेस का दौरा किया।
इस दौरान दोनों रक्षा मंत्रियों ने मोगामी-क्लास के मल्टी-मिशन फ्रिगेट JS नातोरी का निरीक्षण किया। यह युद्धपोत आधुनिक समुद्री सुरक्षा और बहुउद्देशीय नौसैनिक अभियानों के लिए तैयार किया गया है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस दौरे को भारत-जापान के बीच बढ़ते विश्वास और रणनीतिक साझेदारी का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों का समुद्री सहयोग एक स्वतंत्र, खुले और नियमों पर आधारित हिंद-प्रशांत क्षेत्र सुनिश्चित करने की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर 19 नवंबर को टोक्यो में भारत-जापान की चौथी विदेश एवं रक्षा मंत्रियों की 2+2 वार्ता में हिस्सा लेंगे। इसमें रक्षा तकनीक, समुद्री सुरक्षा, संयुक्त सैन्य अभ्यास और रक्षा औद्योगिक सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad






Leave a Reply